सीवान, मार्च 11 -- सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े ऋण की वसूली मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। लंबे समय से लंबित बकाया राशि की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बताते हैं कि बैंक के 486 बकायेदारों के खिलाफ वाद दायर किया गया है। इनमें 50 लोगों के खिलाफ वारंट भी जारी हो चुका है। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि जिन बकायेदारों के खिलाफ वारंट जारी हो गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है, वारंट जारी होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर संबंधित थानाध्यक्षों से जवाब-तलब करते हुए शोकॉज नोटिस जारी की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...