मधुबनी, मार्च 12 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के घर समेत दो घरों को निशाना बना कर अपराधियों ने मुशहरी टोल में लाखों रुपये नगद व सोने चांदी के गहने गायब कर दिये। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों का जायजा लेकर पीड़ित गृहस्वामियों को लिखित आवेदन देने की बात कही। यह वारदात मुखियापट्टी पंचायत में बुधवार की रात हुई। घटना की जानकारी लोगों को गुरुवार की सुबह जगने के बाद मिली। छत के रास्ते चोरों ने घर में प्रवेश किया था। पीड़ित गृहस्वामी सीएसपी संचालक दीपेश कुमार ने बताया कि करीब सात लाख के गहने और ढाई तीन लाख रुपये नगद लेकर अपराधी चंपत हो गये। जबकि, दूसरे घटनास्थल के गृहस्वामी विनोद यादव की पत्नी राजो देवी ने बताया कि घर की सीढ़ी ढालने समेत गृहनिर्माण कार्य के लिए कर्ज के तौर पर एक लाख 10 हजार रुपये लाकर घर में ...