सीतापुर, मार्च 17 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली नगर पंचायत के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। कस्बे के व्यस्ततम मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक के ठीक सामने गर्मी की शिद्दत में भी भारी जलभराव की वजह से स्थानीय लोगों, व्यापारियों और बैंक ग्राहकों को बड़ी दिक्कतें हैं। बैंक के सामने सड़क पर घुटनों तक पानी भरा है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों के अलावा पैदल निकलने वालों को बड़ी दुश्वारियां हो रही हैं। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। ई-रिक्शा और कारों के निकलने से गंदा पानी राहगीरों के कपड़े खराब कर रहा है। जिससे कई बार विवाद की नौबत भी आ रही है। बैंक के सामने जलभराव से ग्राहकों का वहां पहुंचना किसी मुसीबत से कम नहीं है। आसपास के दुकानदारों का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी राजाराम यादव, रामकुमार यादव, यासीन, यामीन का कह...