हापुड़, नवम्बर 16 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर स्थित एक बैंक के बाहर खड़ी बाइक को वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य चोरी कर ले गए। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं लगने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। नगर की देवलोक कालोनी निवासी विनीत राज गुप्ता ने बताया कि बीती 13 नवंबर को वह फ्रीगंज रोड पर कचहरी के सामने स्थित एक बैंक में काम के चलते बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक को उन्होंने बैंक के बाहर खड़ा कर दिया था। बैंक का काम समाप्त होने के बाद जब वह अपनी बाइक पर आए तो बाइक गायब थी। आसपास में बाइक के बारे में जानकारी की। लेकिन पता नहीं लगने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...