औरैया, मई 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के पुराने मुगल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के पास रविवार रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरपालपुर निवासी ज्ञान सिंह ने आर्यनगर मोहल्ले में कृष्ण बिहारी दुबे की दुकान किराये पर लेकर मोबाइल, एसेसरीज व रिपेयरिंग का कारोबार शुरू किया है। रविवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर आंशिक रूप से खुला देखा और इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ज्ञान सिंह ने देखा कि दुकान के ताले कटे हुए थे और अंदर रखा नया मोबाइल स्टॉक व एसेसरीज गायब थे। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए...