भभुआ, दिसम्बर 22 -- रास्ते में ऑटो खड़ा करने से वृद्ध, महिला व दिव्यांगजन परेशान बैंकों का नियमित निरीक्षण के दौरान पुलिस हटा सकती है चालकों को (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक की भगवानपुर शाखा के पास चालकों द्वारा ऑटो व ई रिक्शा खड़ा किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ बैंक के ग्राहकों बल्कि बाजार करने आए लोगों को भी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला, वृद्ध और दिव्यांगजनों को बैंक में लेनदेन करने में जाने में हो रही है। लेकिन, इस ओर बैंक अधिकारी या प्रशासन की नजर नहीं जा रही है। ग्राहक इमरान अली और सुखदेव प्रसाद ने बताया कि ऑटो चालक बैंक के सामने अपना वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। उक्त ग्राहकों ने बताया कि ऐसी जगहों पर उच्चके द्वारा पैसे छीनकर भागने का डर रहता है। ग्रामीणों ने कहा कि बैंक में सुरक्षा गा...