बैंक के दो लोनियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जून 4 -- बैंक के दो लोनियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक का लोन नहीं लौटाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि खांडपर से मंटू कुमार विश्वकर्मा और जमालपुर से प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने ग्रामीण बैंक से लोन लिया था। कई दफा नोटिस भेजने के बाद भी लोन चुकता नहीं करने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.