बगहा, मार्च 16 -- बेतिया। व्यवहार न्यायालय परिसर बेतिया में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में सर्वाधिक राहत बैंक के कर्जदारों को मिलते देखा गया। विभिन्न ऋणों के भुगतान को लेकर वर्षों से मुकदमें झेल रहे लोगों ने बैंक अधिकारियों से समझौता कर अपनी देनदारी की अच्छी खासी रकम माफ करवा राहत महसूस की। जिससे बैंक के खाते में भी भारी इजाफा हुआ। बेतिया में विभिन्न बैंकों तथा फाइनेंस कंपनियों के द्वारा कुल 940 मामले निपटाए गए। जिसमें सर्वाधिक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के 209, ग्रामीण बैंक 181, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 146, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के 75, पंजाब नेशनल बैंक के 53, केनरा बैंक के 61, बैंक ऑफ़ इंडिया की 53, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 45, इंडियन बैंक के 28 मामले निष्पादित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...