सुल्तानपुर, जुलाई 14 -- चांदा, संवाददाता। कोइरीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा में भ्रष्टाचार की शिकायत पर मंगलवार की शाम सीबीसीआईडी लखनऊ की टीम ने छापेमारी की। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के फील्ड आफिसर पुष्पक चौधरी के पास से लोन के बदले 35 हजार रुपया बरामद हुआ। इस दौरान फील्ड अफसर के पैंट के जेब से रुपया बरामद होने पर टीम ने उन्हें लोवर पहनाकर पैंट को सील कर दिया। इसके बाद चली घंटो जांच और पूछताछ के बाद टीम के सदस्य फील्ड अफसर को लेकर उसके घर के लिए रवाना हो गए। बताते चले फील्ड अफसर पुष्पक चौधरी मूलरुप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, वह लंभुआ में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं, इनकी पत्नी भी किसी बैंक में कर्मचारी हैं। पता चला कि क्षेत्र के युवक अनुराग शुक्ल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कोइरीपुर शाखा से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ...