देहरादून, जून 20 -- देहरादून। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की ओर से भगवानपुर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छोटे एवं मध्यम उद्योगों को बैंक की ऋण योजनाओं तथा वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भगवानपुर औद्योगिक संगठन के सचिव शिवम गोयल रहे। उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के आर्थिक विकास तथा रोजगार सृजन में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देहरादून के क्षेत्रीय प्रमुख रजत बजाज ने की। उन्होंने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा वित्तीय सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- स्वनिधि महोत्सव में समय पर ऋण अदायगी करने वाले लाभार्थी और बैंकर्स सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान ...