बिजनौर, अप्रैल 6 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद प्रीमियर लीग सीजन- 4 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन बैंक की टीम और रोडवेज टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया और बैंक की टीम एनपीएल सीजन- 4 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी । रविवार को नेशनल सोल्जर्स ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर टूर्नामेंट के फाइनल का शुभारंभ किया। प्रकृति अग्रवाल, शगुन मायनशी कश्यप, इशिका, ईशानी, यशस्वी, परविंदर आदि ने राष्ट्रगान गाया।रोडवेज ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 131 रन बनाए। रविंद्र कुमार ने 19 गेंद पर 32 रन बनाए और एक विकेट लिया। बैंक की टीम ने 12.2 ओवर में 132 रन बनाकर तथा 4 विकेट के नुकसान पर मैच को जीत लिया। मोंटी ने 30 गेंद पर 71 रन बनाकर 1 विकेट लिया और मैन ऑफ द मैच रहे। रविंद्र रोडवेज टीम से फाइटर ऑफ द मैच रहे। मैन ऑ...