गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर। बैंक अधिकारी बनकर एप की जानकारी लेकर साइबर ठगों ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बहुअरा निवासी आसिफ अली खां के खाते से दस लाख पार कर दिया। सोमवार की सुबह मैसेज देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के साथ ही साइबर थाने में केस दर्ज कराया। आसिफ अली खां ने बताया कि 11 दिसम्बर को शाम साढ़े चार बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और एप बंद होने की बात कहकर खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद रात में दो बार में पांच-पांच लाख रुपए निकाल लिए। 12 दिसम्बर की सुबह मोबाइल पर मैसेज देख उनके होश उड़ गए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...