साहिबगंज, मई 30 -- साहिबगंज। शहर के रसूलपुर दहला के एक युवक को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया है। युवक के खाते से करीब 14 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। पीड़ित रोहित कुमार दास ने बताया कि शनिवार को बैंक का कर्मचारी बात कर उसके मोबाइल पर फोन किया । उसमें उन्होंने बैंक के खाते से कुछ गड़बड़ी की बात कही। उन्होंने कहा के सुधारने के लिए एक ओटीपी जाएगा। इसके बाद ओटीपी मांग कर कुछ ही देर में 14 हजार की अवैध निकासी कर ली । समाचार भेजे जाने तक थाना में केस दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...