मैनपुरी, जून 17 -- औंछा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बकाया ऋण वसूली के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डिफाल्टरों की बंधक जमीन कुर्क कर दी है। बैंक की औंछा शाखा ने तहसील घिरोर के एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग के सहयोग से मंगलवार को यह कार्रवाई पूरी की। बैंक अधिकारियों के अनुसार, ग्राम नगला बक्ती पोस्ट उसनीधा निवासी राजपाल, ज्ञान सिंह और अजयपाल पुत्रगण कल्याण सिंह के खाते में Rs.3.70 लाख रुपये का बकाया था। ग्राम नगला बंशी निवासी श्रीकृष्ण पुत्र इनाम सिंह पर 3.86 लाख का ऋण बकाया था। इस राशि पर प्रभावी ब्याज अलग से जोड़ा जाएगा। बैंक प्रबंधन ने बताया कि दोनों खाताधारकों को बकाया राशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी ओर से भुगतान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- समय पर भुगतान की अपील इसके बाद बैंक ने वसूली प्रमाण-पत्र (आ...