हमीरपुर, अगस्त 8 -- जरिया थानाक्षेत्र अंतर्गत गोहांड कस्बे के युवा किसान ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। गोहांड के शास्त्री नगर निवासी राजेंद्र साहू ने बताया कि उसके छोटे भाई 26 वर्षीय सुनील साहू के नाम साढ़े तीन बीघा कृषि योग्य भूमि है। जिस पर खेतीबाड़ी और पुताई का काम कर गुजर-बसर करता था। आरोप है कि तकरीबन पांच साल पहले गोहांड के बैंक से 35 हजार रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। जिसकी रकम अदा नहीं कर सका था। यह भी पढ़ें- कर्ज से परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान जो बढ़कर तकरीबन एक लाख हो गई। वह ऋण चुकाने के लिए आए दिन चर्चा करता था। लेकिन पैसे न होने से अदा नहीं कर पा रहा था। जिससे मानसिक रूप से परेशान रहता था।सुनील साहू ने शु...