गोंडा, फरवरी 17 -- गोंडा, संवाददाता। शहर में सरकुलर रोड स्थित निजी होटल के पास सोमवार देर शाम एचडीएफसी बैंक के एटीएम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा एटीएम कक्ष धू-धू कर जलने लगा। कुछ ही देर में मशीन सहित अंदर रखा अन्य सामान पूरी तरह जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले एटीएम कक्ष से धुआं निकलता दिखाई दिया, उसके बाद तेज लपटें उठने लगीं। जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एटीएम में 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम बची थी। फिलहाल टेक्नीशियन के आने पर पूरी जानकारी मिल सकेगी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग पर काबू पाने की मशक्क्त में जुट गए। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन दमकल टीम के पहुंचने में देरी होते देख आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा...