फरीदाबाद, अगस्त 24 -- पलवल, अजित कुमार। साइबर ठगों द्वारा अपने आप को एसबीआई बैंक का एजेंट बता क्रेडिट कार्ड के द्वारा एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 80 हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव बहीन निवासी महेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 22 अगस्त को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया जिसने कहा कि वह एसबीआई बैंक का एजेंट बोल रहा है और अपने क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज लग गए हैं। इनको खत्म करवाने के लिए मेल पर एक लिंक है उसे क्लिक करो। उसके बाद उसने व्हाट्सएप पर एक एप को क्लिक करने को कहा। जैसे ही उसने उसे खोला तो उससे कार्ड की पूरी जानकारी मांगी और फिर ओटीपी मांगा। उसने ओटीपी को दो बार भर दिया और उसके खाते से दो बार में 90-90 हजार करके एक लाख 80 हजार रुपए नि...