अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- कमल पंत,अल्मोड़ा। दन्या के ध्याड़ी स्थित एक बैंक में महिला ने बैंक कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि उनका बैंक में ज्वाइंट अकाउंट है। वह बैंक में अपने अकाउंट का बैलेंस चैक करने के लिए आई थी, लेकिन कर्मचारियों की ओर से उन्हें बैलेंस की जानकारी नहीं दी गई। साथ ही बैंक कर्मचारियों ने उनके साथ बदतदमीजी भी की। आरोप लगाया कि पहले भी कर्मचारियों की ओर से इस तरह का व्यवहार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...