मोतिहारी, जुलाई 6 -- मोतिहारी। पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय चंपारण के परिसर में पंजाब नेशनल बैंक एम्प्लाइज यूनियन (बिहार) के तत्वाधान में अपनी मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना का मुख्य उद्देश्य निलंबित बैंककर्मी श्री तरुण कुमार के निलंबन को वापस लेने हेतु मंडल कार्यालय चंपारण पर दवाब बनाना था। जानकारी के अनुसार तरुण कुमार द्वारा 23.मार्च 26 को एक ग्राहंक के साथ बदसलूकी एवं मारपीट बैंक परिसर में की गई जिस के उपरान्त बैंक प्रबंधन ने तरुण कुमार को निलम्बित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...