बलरामपुर, मई 9 -- ललिया संवाददाता। हरैया सतघरवा क्षेत्र के शंकरनगर निवासी महेश कुमार ने इण्डियन बैंक शाखा रामनगर शिवपुरा पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी ऋण योजना के तहत रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। महेश कुमार का कहना है कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति के नाम से संचालित सिलाई सेंटर व रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट के विस्तार के लिए ऋण आवेदन किया था। आरोप है कि बैंक में एक निजी व्यक्ति फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग कर रहा था। सुविधा शुल्क न देने पर उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। इसको लेकर महेश ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं शाखा प्रबंधक नवल प्रसाद ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद ...