रामपुर, मार्च 24 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर पीएलआई फॉर्मूले का विरोध किया। उन्होंने इस फार्मूले को बैंक कर्मियों के हितों के विपरीत और उन्हें विभाजित करने वाला बताया। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित नए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) फॉर्मूले को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने नए फॉर्मूले को बैंक कर्मियों के हितों के विपरीत और उन्हें विभाजित करने वाला बताते हुए देशव्यापी विरोध का बिगुल फूंक दिया है। रामपुर के सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपने हाथों और कपड़ों पर काले बिल्ले व फीते बांधकर काम शुरू किया और सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.