आजमगढ़, मई 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के रैदोपुर स्थित मुख्य शाखा में सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भर्ती, ट्रांसफर नीति, पेंशन और आउटसोर्सिंग समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर नाराजगी जताई। बैंक परिसर में प्रदर्शन कर रहे एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने मैसेंजर, सशस्त्र गार्ड एवं अन्य सहायक कर्मचारियों की तत्काल भर्ती शुरू करने की मांग उठाई। साथ ही सफाई कर्मचारियों को उप-कर्मचारी पद पर पदोन्नत करने के साथ ही सात सूत्रीय मांगों के निस्तारण कराने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे बैंक कर्मियों ने कहा कि बैंक प्रबंधन अपने ही कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति उदासीन बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों ने किया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.