आगरा, मई 11 -- ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के अंतर्गत सोमवार को एसबीआई के संजय प्लेस स्थित प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। ऐलान किया गया कि 25 और 26 मई को हड़ताल की जाएगी। भोजन अवकाश के दौरान आयोजित इस प्रदर्शन में उप महासचिव गजेंद्र सिंह ने बैंकों में स्थायी प्रकृति के कार्यों में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को बंद किए जाने की मांग रखी। मिस सेलिंग एवं अनावश्यक दबाव पर नियंत्रण के लिए कहा। बैंकों में कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग रखी। ​सहायक महासचिव सुरेश बाबू ने शाखाओं में पर्याप्त कर्मचारियों, मैसेंजर और गार्ड्स की भर्ती किए जाने की मांग रखी। यह भी पढ़ें- रामनगर में विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया वर्ष 2019 या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए इंटर-सर्कल ट्...