पिथौरागढ़, जून 9 -- पिथौरागढ़। जनपद में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए आयुश विभाग का शिविर जारी है। मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैसोड़ा ने बताया कि नगर के बैंक रोड स्थित जिला सहकारी बैंक मुख्य शाखा में आयोजित शिविर के दौरान कर्मियों को योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें चियर योग के विभिन्न आसन भी बताएं। यहां सहकारी बैंक की महाप्रबंधक वंदना लखेरा, उपमहाप्रबंधक आरती डोबाल, संजीव सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. बीपी जोशी, डॉ. हेमलता पायर, रवि पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...