रामनगर, मई 13 -- रामनगर। अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया कर्मचारी संघ के तत्वाधान में स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कॉमरेड कुलदीप सिंह बवेजा ने अपनी मांगो को लेकर सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि सभी सांसदों को बैंक संगठन की तरफ से ज्ञापन दिया जा रहा है। सांसद बैंक कर्मचारियों के अधिकारों के हितो को ध्यान में रखते हुए आने वाली हड़ताल को स्थगित कर बैंक कर्मियों को उनके अधिकारों को दिलाने में अवश्य मदद करेंगे। चार मई से बैंक कर्मचारी लगातार मौन धरना प्रदर्शन काला मास्क पहनकर विरोध जता रहे हैं। कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज करती है तो आगामी 25 व 26 मई को बैंको में पूरी तरह से कामकाज ठप्प कर हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन हल्द्वानी मॉड्यूल सहायक महासचिव चन्दन सिंह बिष्ट,...