सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आवाह्न पर मंगलवार को जनपद के सभी बैंककर्मी हड़ताल पर रहे और बैंकों पर ताला लटकता रहा। कर्मियों की हड़ताल से बैंक नहीं खुला। इसके चलते जनपद भर में लगभग एक अरब रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ा। कामकाज के लिए रुपया निकालने पहुंचे अधिकतर उपभोक्ता बैंक खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों परेशान होने के बाद मायूस होकर बैरंग लौट गए। इससे जरूरतमंद लोगों का कार्य नहीं हो सका। दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मंगलवार को देश व्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। जिसके चलते जनपद के सभी बैंक यानि कि भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, यूनियन, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि खुला ही नहीं। इन बैंकों पर दिनभर ताला लटकता रहा। कर्मचारी ...