पूर्णिया, जनवरी 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर मंगलवार को पूर्णिया में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने सफलतापूर्वक हड़ताल की। इस हड़ताल के चलते शहर सहित पूरे जिले के सभी बैंक पूरी तरह बंद रहे, जिससे आम ग्राहकों को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ा। हड़ताल के दौरान कैनरा बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष करीब 500 बैंक कर्मियों ने अनुशासित एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के उदासीन रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व यूएफबीयू पूर्णिया के अध्यक्ष रवि शंकर, को-कन्वीनर रुपेश कुमार एवं आशीष कुमार झा ने किया। बैंक नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.