नोएडा, जुलाई 28 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर सेक्टर-118 सुपरटेक रोमानो सोसाइटी में रहने वाली महिला से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला समैला ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर 24 जुलाई की सुबह कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक्सिस बैंक की कर्मचारी होने का दावा किया। उसने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी बताकर भरोसा जीत लिया और एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करते ही उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट कम हो गई। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया तो कॉल करने वाली महिला ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से सावधान रहें : एसपी नूंह 24 घंटे के भीतर क्रेडिट लिमिट...