धनबाद, जून 7 -- झरिया,प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया की ऐना शाखा में धोखाधड़ी के एक मामले में झरिया पुलिस की तत्परता से पीड़ित को उसकी राशि वापस मिल गई है। यह भी पढ़ें- गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ कीमामले की जानकारी बैंक कर्मचारी हर्ष कुमार ने शनिवार को बीसीसीएल कर्मी मिथुन कालंदी को एक लाख 55 हजार रुपये वापस कर दिए, जिसके बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। बीसीसीएल कर्मी मिथुन कालंदी ने झरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक से जुड़े एक लेनदेन के दौरान कर्मचारी हर्ष कुमार ने उन्हें तय राशि से कम पैसे दिए थे। शिकायत मिलने के बाद झरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए आरोपी कर्मचारी ने थाने में ही पीड़ित को पूरी राशि लौटा दी।आरोपी का बयान झरिया पुल...