बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में 4 लाख रुपये की चेक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखपेड़ाबाग की रहने वाली मरियम जहां ने अपने पुत्र मोहम्मद इमरान को 26 दिसंबर 2025 को 4 लाख रुपये की चेक दी थी। यह चेक भारतीय स्टेट बैंक, नवीगंज शाखा से जारी थी, जिसे इमरान ने इंडियन बैंक, नाका सतरिख शाखा में जमा करने के लिए बैंक कर्मचारी पप्पू को सौंपा था। कर्मचारी ने आश्वासन दिया था कि चेक उसी दिन क्लीयरेंस में लग जाएगी। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब राशि खाते में नहीं पहुंची, तो जांच करने पर पता चला कि चेक संबंधित कर्मचारी द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दी गई। बाद में जब पीड़िता ने चेक को निरस्त कराने के लिए बैंक में आवेदन किया, तो खुलासा हुआ कि उसी चेक के जरिए 29 दिसंबर...