हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बैंक आफ बड़ौदा में कार्यरत एक कर्मचारी के साथ उसकी पत्नी और ससुरालियों ने मारपीट करते हुए अभद्रता कर दी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रेमपुरा निवासी विजय ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह बैंक आफ बड़ौदा में कार्य करता है। बीती 6 अप्रैल को वह बैंक में काम कर रहा था। तभी उसकी पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों को लेकर बैंक में आ गई। सभी ने आते ही गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर गार्ड आया और अभद्रता करने का विरोध किया। जिस पर उन्होंने गार्ड के साथ भी अभद्रता की। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आई तो आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज ...