फिरोजाबाद, मई 31 -- शिकोहाबाद। शिकोहाबाद की उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक आदर्श नगर में अलग अलग समय में तैनात कर्मचारियों ने कुल 73 ग्राहकों के लाखों रुपए का गबन कर लिया। जांच में खुलासा होने के बाद बैंक मैनेजर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर 5 बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। राहुल दुबे पुत्र जगदीश नारायण दुबे निवासी बेलवाड़ा दुबावाला फूलपुर, कोटवा, इलाहाबाद मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड में जोनल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक आदर्श नगर शिकोहाबाद में संचालित है। कंपनी ग्रामीण और शहरी महिलाओं के लिए स्वरोजगार और घर-आधारित व्यवसाय के लिए एक अल्पकालिक ऋण देती है। ग्राहकों से साप्ताहिक और मासिक ऋण किस्त के रूप में धन एकत्रित करती है।

गबन...