वाराणसी, मार्च 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन की ओर से मंगलवार शाम को महमूरगंज स्थित बैंक के अंचल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। 30 मार्च को बैंक ऑफ इंडिया में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने विरोध किया।बैंक प्रबंधन पर कर्मचारी विरोधी नीतियों और द्विपक्षीय समझौतों के उल्लंघन के खिलाफ फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियंस के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया। एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव अनन्त मिश्र ने कहा कि यदि बैंक प्रबंधन इन मुद्दों का जल्द समाधान नहीं करेगा तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक की शाखाओं में क्लर्क समेत अन्य पद खाली पड़े हैं। इस कारण ग्राहक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। अति आवश्यक परिस्थितियों में भी कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.