हापुड़, मई 17 -- यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सप्ताह में पांच दिन वर्किंग की मांग को लेकर जिले के सभी सरकारी बैंकों में कर्मचारियों ने काली ड्रेस पहनकर कार्य किया। उन्होंने पांच दिन वर्किंग की मांग को पूरा करने का आह्वान किया।यूएफबीयू हापुड़ के जिला संयोजक आरके माहेश्वरी ने बताया कि लंबे समय से मांग है कि 5 दिन का बैंक कार्य दिवस होना चाहिए। बैंकों के मुनाफे से लिंक कर्मचारी एवं अधिकारियों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि में द्विपक्षीय समझौते के आधार पर भुगतान किया जाए। यह भी पढ़ें- बैंककर्मियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों ने काले कपड़े पहन जताया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...