गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर पांच दिनों के कार्य दिवस की मांग को लेकर मंगलवार को आयोजित देशव्यापी हड़ताल का गोरखपुर में अभूतपूर्व असर दिखा। जिले के सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों की सभी 411 शाखाओं में ताला बंद होने से नगदी लेनदेन, चेक क्लियरेंस समेत अन्य आर्थिक गतिविधियों के ठप हो गईं। इससे 500 करोड़ से अधिक के कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है। व्यापारियों, उद्यमियों से लेकर हर सेक्टर के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बैंक रोड स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच में जुटे कर्मचारियों ने जुलूस और सभा के माध्यम से अपनी ताकत का अहसास कराया। मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.