बहराइच, जनवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंक वीक को लेकर जिले के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की। काम काज ठप देने के कारण लगभग 200 करोड़ रुपए सरकार को क्षति हुई है। हड़ताल की वजह से बैंक इंडियन बैंक में ताला लगा रहा। 500 से अधिक कर्मचारी विरोध करते रहे। लोग बैंक बंद होने पर बैरंग लौट गए। बड़े कारोबारियों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि राष्ट्रीयकृत बैंकों के व प्राइवेट बैंकों के एटीएम में पैसे होने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान मंगलवार को इंडियन बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर मंडलीय कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने पांच दिवसीय करने की मांग की...