गाजीपुर, जून 10 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित यूनियन बैंक शाखा द्वारा निर्धारित लार्ज शाखा मानक पूरा करने के उपलक्ष्य में वाराणसी के सहायक महाप्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक मित्र (बीसी) संचालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें बैंकिंग सेवाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सहायक महाप्रबंधक ने कहा कि बीसी संचालक बैंक और ग्रामीण ग्राहकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने ग्राहकों को समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराने, केवाईसी अपडेट कराने, बंद पड़े खातों को पुनः संचालित करने तथा बैंक की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को दिए गए ऋण की समय पर अदायगी और बैंक द्वारा मिलने वाली छूट के प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए। बैठक में डिजिटल बै...