नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- बैंक की नौकरी का सपना हर किसी की आंखों में पलता है। मगर इस बार बैंक ऑफ बड़ौदा ने जो दरवाजा खोला है, उसमें घुसने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं। अनुभव चाहिए। प्रमाणपत्र चाहिए। और हां नौकरी पक्की नहीं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट की है। फिर भी 837 कुर्सियां खाली हैं और आवेदन की घड़ी चल पड़ी है। बैंक ने 4 नवंबर 2026 को विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/20 जारी किया। यह भर्ती वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज यानी WMS विभाग के लिए है। आवेदन 4 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और 24 नवंबर 2026 तक चलेंगे। फीस भी इसी तारीख तक जमा करनी होगी। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर करियर सेक्शन के जरिए होगा।किस पद पर कितनी भर्ती सबसे ज्यादा जगह सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए है। इनकी संख्या 791 है। इन्हें डिप्टी मैनेजर का ओहदा मिलेगा।...