नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में करीब 1100 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यह भर्ती वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट पदों के लिए की जा रही है। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।1100 पदों पर होगी भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती के तहत दो पदों पर कुल 1100 रिक्तियां हैं, जो इस प्रकार हैं-पद का नाम- पदों की संख्या वेल्थ एग्जीक्यूटिव- 1000 क्रेडिट एनालिस्ट- 100 बता दें कि सबसे ज्यादा वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद भरे जाएंगेष बैंक ने कहा है कि अपनी आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव कि...