बैंक ऑफ बड़ौदा ने 119वां स्थापना दिवस मनाया
अलीगढ़, जुलाई 23 -- अलीगढ़ । बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर डिजिटल बैंकिंग, रिटेल और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी कई व्यापक पहलों की घोषणा की है। इस वर्ष बैंक ने अपने स्थापना दिवस की थीम 'नेतृत्व भरोसे का' रखी है। इस अवसर पर अवसर पर बैंक के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर और मुख्य अतिथि सचिन तेंदुलकर ने बैंक के नए और उन्नत मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म 'नए बॉब वर्ल्ड ऐप' का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह केंद्र बैंक के भविष्य के लिए नई तकनीक, अनुसंधान और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन का रणनीतिक केंद्र होगा। इसके साथ ही ग्राहकों से बेहतर संवाद के लिए बहुभाषी और वॉइस इनेबल्ड इंटेलिजेंट वर्चुअल फ्रंट ऑफिस 'अदिति 2.0' का भी अनावरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.