मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुजफ्फरपुर मुख्य शाखा ने लोन डिफॉल्टर पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए बंधक रखी गई संपत्ति पर कानूनी कब्जा लिया। यह कार्रवाई डीएम के न्यायालय से पारित आदेश के आधार पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस एवं दंडाधिकारी की मौजूदगी में की।बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभा कुमारी ने बैंक से लोन लिया था, जो ब्याज सहित 28.63 लाख हो गया था। प्रतिभा कुमारी को लोन चुकाने के लिए कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन उनके स्तर से कोई जवाब नहीं मिलने पर नीलामवाद दायर किया गया था। इसी वाद की सुनवाई के दौरान डीएम कोर्ट ने गिरवी रखी गई संपत्ति पर कब्जा का आदेश दिया था। इस आदेश के आलोक में बैंक की ओर से अधिकृत अधिकारी रंजीत कुमार ठाकुर ने दंडाधिकारी और पुलिस बल की उपस्थिति में संपत्ति पर भौतिक कब्जा लिया।...