लोहरदगा, जुलाई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल द्वारा लोहरदगा में किसान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इसमें आरसेटी के प्रशिक्षित अभ्यर्थियों सहित कुल 241 किसानों के बीच एक करोड़ 81 लाख रुपये का कृषि ऋण वितरित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को सम्मानित करने के साथ कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सुविधियों की जानकारी दी गई तथा वित्तीय समावेशन के माध्यम से कृषि विकास को बढ़ावा दिया गया। मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया, रांची अंचल के उप आंचलिक प्रबंधक असीम कुमार थे। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी कालेन खलखो, एलडीएम दिवाकर सिन्हा, आरसेटी निदेशक सुरेश भगत तथा जिले की विभिन्न बैंक ऑफ इंडिया शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बैंक ऑफ इंडिया ने लगाया केसीसी ऋण शिविर, किसानों को बा...