रांची, मई 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया नगड़ी शाखा की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत देवरी पंचायत स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय के 30 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मौके पर शाखा प्रबंधक शैलेंद्र सुमन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षा उनके बेहतर निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों के बीच स्कूली बैग वितरित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...