बैंक ऑफ इंडिया ने किसान दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम
चतरा, जुलाई 19 -- चतरा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया, चतरा द्वारा शनिवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) सह प्रशिक्षण भवन सभागार में किसान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंकिंग सेवाओं, कृषि वित्तपोषण एवं सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ते हुए उनकी आर्थिक समृद्धि एवं आत्मनिर्भर कृषि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया, प्रधान कार्यालय के महाप्रबंधक अमिताभ बनर्जी ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया किसानों के सर्वांगीण विकास एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि ऋण, डिजिटल बैंकिंग एवं बैंक की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बैंक ऑफ इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.