बोकारो, जून 11 -- बोकारो। बीओआई बोकारो अंचल की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के व्यावसायिक लक्ष्यों एवं भावी कार्ययोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से शाखा प्रबंधकों का एक दिवसीय समीक्षा एवं रणनीति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अंचल की 90 शाखाओं के प्रबंधकों ने भाग लिया और व्यवसाय विस्तार, ग्राहक सेवा तथा बैंकिंग संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्य अतिथि फील्ड महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने कहा कि बदलते बैंकिंग परिवेश में ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और डिजिटल बैंकिंग को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने सभी शाखाओं से निर्धारित लक्ष्यों को टीम भावना के साथ हासिल करने का आह्वान किया। आंचलिक प्रबंधक डॉ. पल्लवी कुमारी ने जमा एवं ऋण वृद्धि, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्राहक-केंद्र...