छपरा, मार्च 26 -- फोटो 16 दीप जलाकर बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करते महाप्रबंधक एसबी साहनी , मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता व अन्य बैंक अधिकारी छपरा हमारे संवाददाता। छपरा बाजार समिति के समीप बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। एफ जी एम ओ के महाप्रबंधक एसबी साहनी ने दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज बैंकिंग सेवाएं गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन ग्राहकों को समयबद्ध, सरल और भरोसेमंद सेवाएं देना ही बैंक ऑफ इंडिया की प्राथमिकता है। सिवान अंचल के आंचलिक प्रबंधक अमित कुमार भदानी और उप आंचलिक प्रबंधक रविचंद्र धारिया ने भी विचार रखे। शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बैंककर्मी अभिषेक कुमार ने किया। मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह, प्रबं...