देहरादून, फरवरी 16 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया मसूरी की नई शाखा का उद्घाटन महाप्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने बैंक की ग्राहकों के लिए लागू की गयी योजनाओं को विस्तार से अवगत कराया व ग्राहकों के सुझाव भी लिए। कुलडी पार्किंग में आयोजित उद्घाटन समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया देश का बड़ा बैंक है व सोलह लाख करोड़ से अधिक का व्यापार कर रहा है। साढ़े पांच हजार ब्रांच पूरे देश में हैं। विदेशों में भी इसकी शाखाएं है व देश के छठवें स्थान पर है। उन्होंने ग्राहकों का आह्वान किया कि बैंक से जो भी समस्या हो या सुझाव हो वह बैंक में दे सकते हैं या वह उन्हें सीधे दे सकते हैं। इस मौके पर बैंक द्वारा होटल उद्योग सहित अन्य के लिए कई योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। उन्हो...