चतरा, फरवरी 17 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिवसीय रानी मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम सामवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का समापन आरसेटी निदेशक बसंत कुमार के द्वारा किया गया। इसमें 28 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का दिया गया। बैंक के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर ऋण की आवश्यकता हो तो ऋण आवेदन जरूर भरें। आरसेटी निदेशक द्वारा बताया गया कि सेटलमेंट होने तक उन्हें बैंक के द्वारा फॉलो अप किया जाएगा । जीविका उपार्जन के लिए यह बहुत अच्छा व्यवसाय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के राजीव रंजन कुमार, पिंटू कुमार वर्मा, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी, कार्यकाल सहायक मो शाहबाज, परिचारिका मंजू रानी, राजू और प्रदीप का अहम योगदान रहा।

हि...