आगरा, मार्च 27 -- सीए इंस्टीट्यूट की आगरा शाखा के संजय प्लेस स्थित परिसर में शुक्रवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय रहा बैंक ऑडिट विद एआई। मुख्य वक्ता मनोज कुमार चौधरी ने बैंक ऑडिट के दौरान बरती जाने वाली सावधानी समझाई। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के विषय में काम की बात समझाई। ऑडिट के प्रमुख क्षेत्रों तथा बैंक लॉकर एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी। ऑडिट के दौरान अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दिया।अंकित मित्तल ने कहा कि वर्तमान में बैंक ऑडिट का समय चल रहा है, जिसमें सीए छात्र-छात्राओं की भागीदारी रहती है। ऐसे में बैंक ऑडिट से संबंधित व्यावहारिक जानकारी होना उनके लिए जरूरी है। आयोजन में आयुष गोयल, तनिष्क अग्रवाल, प्रियंशी गुप्ता, वैभव गोयल, अभिषेक अग्रवाल, हिमांशी गोय...