प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की प्रयागराज शाखा की ओर से सोमवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में बैंक ऑडिट सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीए अंकुर गोयल (चेयरमैन सीआईआरसी) और विशिष्ट अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के डीजीएम आरएन ओम ने बैंक ऑडिट की बढ़ती जिम्मेदारियों और पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया।तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारी साझा की। पहले सत्र में मुंबई के सीए नीरज गोलास ने बैंक ब्रांच ऑडिट रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता सीए अजय अग्रवाल ने की। दूसरे सत्र में बरेली के सीए ध्रुव गोयल ने बैंक ब्रांच वैधानिक ऑडिट के व्यावहारिक पहलुओं और आईआरएसी नॉर्म्स की जानकारी दी। अध्यक्षता सीए प्रवीण गुप्ता ने की। संचालन सीए रो...